उत्तराखंड की इस सीट पर होगी कांटे की टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2009 के लोकसभा चुनावों का आकलन करें तो अल्मोड़ा सीट में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। लोकसभा क्षेत्र के कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों में सात में कांग्रेस और सात में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली।
अल्मोड़ा जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिली जबकि पिथौरागढ़ जिले में दो और चंपावत में एक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस आगे रही।
इस बार इज्जत दांव पर
कांग्रेस को पिथौरागढ़, गंगोलीहाट और चंपावत विधानसभा क्षेत्र से निर्णायक बढ़त मिली और पार्टी 6950 मतों से सीट निकालने में कामयाब रही। अब देखना है कि इस बार दोनों पार्टियां कैसा प्रदर्शन कर पाती हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 15996 और भाजपा के अजय टम्टा को 15358 मत मिले।
सोमेश्वर में प्रदीप टम्टा को 15693 और अजय टम्टा को 12935, जागेश्वर में प्रदीप टम्टा 15313 और अजय टम्टा 14711, रानीखेत में प्रदीप टम्टा 12069 और अजय टम्टा 11292, द्वाराहाट में प्रदीप टम्टा 11545 और अजय टम्टा 11596, सल्ट में प्रदीप टम्टा 12360 और अजय टम्टा को 13230 मत मिले।
आंकडों की बाजीगरी
बागेश्वर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के अजय टम्टा को बढ़त मिली। बागेश्वर क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 17973 और अजय टम्टा को 18614, कपकोट में प्रदीप टम्टा को 13507 और अजय टम्टा को 16120 मत मिले।
पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप टम्टा को 19019 और अजय टम्टा को 12304, गंगोलीहाट में प्रदीप टम्टा को 16159 और अजय टम्टा को 12561, डीडीहाट में प्रदीप टम्टा को 12093 और अजय टम्टा को 15415, धारचूला में प्रदीप टम्टा को 10098 और अजय टम्टा को 12452 मत हासिल हुए।
चंपावत जिले के चंपावत विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप टम्टा को 14060 और अजय टम्टा को 10900, लोहाघाट में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 14424 और भाजपा के अजय टम्टा को 15499 मत प्राप्त हुए।
2009 के चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिलाकर कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को दो लाख 824 और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को एक लाख 93 हजार 874 मत मिले और कांटे की टक्कर में प्रदीप टम्टा 6950 मतों से विजयी हुए। इस बार भी मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है।
2004 में बच दा ने मारी थी बाजी
2004 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत को पिथौरागढ़ जिले में बढ़त हासिल हुई थी। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिलों में भाजपा आगे रही।
अल्मोड़ा जिले में भाजपा प्रत्याशी बची सिंह रावत को 93298 और कांग्रेस की रेणुका रावत को 92638, बागेश्वर जिले में बची सिंह रावत को 44972 और कांग्रेस की रेणुका रावत को 34962, पिथौरागढ़ जिले में बची सिंह रावत को 62877 और रेणुका रावत को 65489 जबकि चंपावत जिले में भाजपा के बची सिंह रावत को 23984 और कांग्रेस की रेणुका रावत को 22409 मत मिले।
इस चुनाव में भाजपा के बची सिंह रावत को 225131 और कांग्रेस की रेणुका रावत को 215498 मत हासिल हुए।