{"_id":"b79d57fa2721ca8bf84977b5dd3cb412","slug":"fight-because-biryani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरयानी नहीं भाई तो कर दी दुकानदार की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरयानी नहीं भाई तो कर दी दुकानदार की पिटाई
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर में बिरयानी का स्वाद नहीं भाने पर एक पहलवान ने दुकानदार की पिटाई कर डाली। इतने पर भी पहलवान का गुस्सा कम नहीं हुआ तो उसने दुकानदार को अपने घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बाद में वह बेहोशी की हालत में दुकानदार को उसके घर छोड़ आया। दुकानदार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी अफसर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसके भाई फारुख की मोहल्ले में बिरयानी की दुकान है। सोमवार को मोहल्ला अल्ली खां निवासी अज्जू पहलवान ने उसके भाई फारुख को दो भगौने बिरयानी का आर्डर दिया था।
विज्ञापन
बिरयानी का स्वाद पसंद नहीं आने पर अज्जू पहलवान दुकान पर आया और फारुख के साथ मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि मारपीट के बाद अज्जू ने फारुख को अपने घर ले जाकर बंधक बना दिया।
विज्ञापन
बाद में बेहोशी की हालत में फारुख को उसके घर पर छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 342, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।