फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fierce fire broke out in three houses near Yamunotri Dham in Uttarkashi

Uttarkashi Fire: देर रात राना गांव में तीन मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 31 Jan 2023 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Jan 2023 01:16 PM IST
सार

यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के राना गांव में देर रात तीन मकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in three houses near Yamunotri Dham in Uttarkashi
उत्तरकाशी में तीन मकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में मध्य रात्रि को तहसील के राना गांव में तीन आवासीय मकानों में आग लग गई। सूचना पर रात को ही पुलिस व फायस सर्विस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जिसने ग्रामीणों के साथ  कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकानों में रखा सारा खाद्यान्न व घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशुहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन

Joshimath: घर बनाने के लिए भूमि के साथ धन भी देगी सरकार, पुनर्वास और विस्थापन के लिए बनाई ये रणनीति

विज्ञापन

विकास खंड नौगांव का राना गांव यमुनोत्री धाम से लगी गीठ पट्टी में स्थित हैं। यहां सोमवार रात करीब डेढ़ बजे गांव के बीचोंबीच अचानक आवासीय मकानों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान गांव के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ घटना की सूचना पुलिस व फायर सर्विस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर रात को ही फायर सर्विस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई थी। जिसने गांव वालों के साथ कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया और आग को अन्य मकानों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि तब तक इन तीनों आवासीय मकानों में रखा खाद्यान्न व घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

अग्निकांड में गांव के राजेंद्र सिंह, सोवेंदर सिंह व भरत सिंह का मकान जल कर राख हो गया है। जबकि एक अन्य मकान भी आंशिक रुप से प्रभावित हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट को भी आग लगने का कारण बताया जा रहा है। गांव के मुकेश चौहान ने तहसील प्रशासन से क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed