{"_id":"63edab8301f8ca4f8701a264","slug":"fierce-fire-broke-out-in-tent-godown-in-dehradun-cylinder-also-exploded-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Fire: देहरादून में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सिलिंडर में भी हुआ धमाका, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Fire: देहरादून में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सिलिंडर में भी हुआ धमाका, लाखों का नुकसान
Thu, 16 Feb 2023 10:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:44 AM IST
सार
देहरादून में धर्मपुर चौक के पास स्थित एक टेंट गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से सिलिंडर भी ब्लास्ट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
देहरादून में टेंट गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धर्मपुर चौक के पास एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, देहरादून में धर्मपुर चौक के पास स्थित एक टेंट गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से सिलिंडर भी ब्लास्ट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नही चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वाहन खरीद नीति 2023 को कैबिनेट की मंजूरी, मंत्रियों के लिए खरीदी जा सकेंगी 35 लाख तक की गाड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन