फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fewer people reached vaccination centers due to rain

बारिश के चलते आज कम पहुंचे टीकाकरण के लिए लोग

Tue, 20 Jul 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fewer people reached vaccination centers due to rain
दिन भर रुक-रुककर हुई बारिश के चलते सोमवार को कोरोना का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर कम लोग पहुंचे। ऑनसाइट पंजीकरण के लिए खोले गए केंद्रों पर भी टीका लगाने के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या कम रही। इस बीच शहरी क्षेत्र में टीके एक बार फिर लगभग खत्म हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अब टीके नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को जिले में विभिन्न केंद्रों पर लगभग छह हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। बारिश के कारण कम लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। फिलहाल सीएमओ दफ्तर में सोमवार को टीके खत्म हो चुके हैं। केंद्रों पर जो टीके बचे हैं, वे मंगलवार को लगाए जाएंगे। ज्यादातर शहरी क्षेत्रों के केंद्रों पर टीके कम हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में अधिक संख्या में टीके लगाए जाएंगे। जिले के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में टीकाकरण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

फिर पकड़ीं 26 फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
कोरोना जांच सैंपलिंग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एक्यू अंसारी ने बताया कि सोमवार को आशारोड़ी चेकपोस्ट पर 26 लोगों की फिर से फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पकड़ में आई। सभी की एंटीजन जांच की गई। जिसमें वह निगेटिव आए हैं। जिन्हें सख्त चेतावनी देते हुए रिपोर्ट में दर्ज संबंधित लैब के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस बारे में कार्रवाई के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed