फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Festival Season: Uttarakhand Transport Corporation officers, employees leave cancelled

Festival Season: उत्तराखंड परिवहन निगम में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 01 Oct 2022 03:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Oct 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
Festival Season: Uttarakhand Transport Corporation officers, employees leave cancelled
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

फेस्टिवल सीजन में परिवहन निगम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ड्राइवरों व कंडक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। सभी डिपो को अतिरिक्त बसें संचालित करने का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी बस निरस्त न हो, यह भी सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने देहरादून, नैनीताल और टनकपुर मंडल के अलावा सभी डिपो को एक आदेश जारी किया है। इसके तहत गांधी जयंती, दशहरा, दीवाली को देखते हुए इस महीने के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश रद्द किए गए हैं। मृत्यु या बीमारी को छोड़कर किसी को छुट्टी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें: आज से देहरादून से संचालित नौ ट्रेनों का समय बदला, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी की छुट्टी पहले से स्वीकृत हैं तो वह भी रद्द कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निगम की आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की जाए। दिल्ली रूट की बस सेवा के अलावा देहरादून से हल्द्वानी, टनकपुर के रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।

तकनीकी कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी बस के रवाना होने से पहले उसकी तकनीकी जांच सुनिश्चित कर लें। बस की साफ सफाई करनी अनिवार्य है। सभी डिपो की समीक्षा करते हुए खड़ी हुई बसों को ठीक करते हुए ऑन रोड लाने को कहा गया है।


दो से पांच अक्तूबर व 22 से 27 अक्तूबर तक दिल्ली की बसों के संचालन पर नियंत्रण को मंडलीय प्रबंधक नैनीताल के दो अधिकारी आनंद विहार बस स्टेशन दिल्ली और इसी अवधि में मंडलीय प्रबंधक देहरादून के दो अधिकारी कश्मीरी गेट बस स्टेशन दिल्ली पर तैनात किए जाएंगे।

बाईपास से बसें ले जाने पर रोक
परिवहन निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि फेस्टिवल सीजन में नजीबाबाद बाईपास, नजीबाबाद मार्ग पर हरिद्वार चंडीघाट पुल बाईपास, देहरादून-दिल्ली रोड पर रुड़की बाईपास, देहरादून-सहारनपुर रोड पर छुटमलपुर बाईपास से बसें ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर ड्राइवर, कंडक्टरों ने बसें न रोकी या फिर बाईपास से गुजारी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed