{"_id":"2202d0ecbc7172eb16c0b43d80255c22","slug":"ferupur-rape-and-murder-accused-not-arrested-till-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पकडे़ जाएंगे हरिद्वार की लाडली के गुनहगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पकडे़ जाएंगे हरिद्वार की लाडली के गुनहगार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 29 Nov 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में दरिंदगी का शिकार हुई लाडली के गुनहगार भले ही कानून की गिरफ्त में आ गए हो, लेकिन हरिद्वार की लाडली के गुनहगार दस माह बाद अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन
बेटी को खो चुका परिवार अब भी गम से उबर नहीं सका है। आज भी परिजनों की जुबां पर इंसाफ की पुकार है।
रेप के बाद की थी हत्या
पथरी थानाक्षेत्र के फेरुपुर में एक लाडली छुट्टियों में घर आई थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने मासूम की बेरहमी से रेप के बाद हत्या कर दी। मासूम का शव खेत में बरामद हुआ था।
विज्ञापन
अब दस माह से अधिक वक्त गुजरने के बाद भी परिवार की जुबां पर सिर्फ इंसाफ की मांग है। सिसकते हुए परिजन कहते हैं कि उनकी लाडली को आखिर कब इंसाफ मिलेगा, वे हर जगह गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद बेटी के कातिल को नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस नहीं दे रही ध्यान
कहते हैं कि उनकी बेटी ने भला किसी का क्या बिगाड़ा था, जिसकी उसे सजा दी गई। पुलिस-प्रशासन ने हल्द्वानी में पिथौरागढ़ की बेटी को इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उनकी बेटी के हत्याकांड में अब पुलिस अधिक दिलचस्पी नहीं ले रही है।