{"_id":"e5bf8ad763c7798a706bd06c6e785307","slug":"femina-miss-india-audition-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेमिना मिस इंडियाः दिल्ली जाएंगी दून की ये चार मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेमिना मिस इंडियाः दिल्ली जाएंगी दून की ये चार मॉडल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेमिना मिस इंडिया के लिए हुए ऑडिशन में करीब 100 मॉडल में से चार का चयन किया। चुनी गईं चारों मॉडल देहरादून की हैं और अब 19 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले ऑडिशन में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित होटल सॉलिटेयर में फेमिना मिस इंडिया के लिए ऑडिशन हुए, जिसके लिए करीब सौ मॉडल ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। लेकिन इनमें से करीब आधी मॉडल हाईट में ही मात खा गईं। योग्यता के अनुसार, पांच फीट छह इंच हाईट वाली लड़कियों को ही आगे के राउंड के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
इन मॉडल को शॉर्ट, इंट्रोडक्शन और कॉकटेल वियर राउंड से गुजरना पड़ा। जज के तौर पर पहुंचीं अनुकृति ने भी प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। कई लड़कियों ने कैटवॉक राउंड के लिए भी जिद्द की, लेकिन आयोजकों ने मना कर दिया। अंत में दून निवासी चार मॉडल का चयन दिल्ली ऑडिशन के लिए किया गया। आयोजकों ने माना कि उत्तराखंड की लड़कियां भले ही लंबाई में कम हो लेकिन नेचुरल ब्यूटी की वजह से वे अलग दिखती हैं।
विज्ञापन
बाहर से भी पहुंचीं लड़कियां
ऑडिशन में दून ही नहीं बल्कि मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ की मॉडल्स ने भी प्रतिभाग किया। सिन्मिट कम्युनिकेशंस के दलीप सिंधि ने बताया कि उत्तराखंड में कंपीटीशन कम होने की वजह से अक्सर बाहर की मॉडल्स प्रतिभाग करने आ जाती हैं। बताया कि दिल्ली में होने वाले ऑडिशन की विनर ही मुंबई पहुंचेगी।