फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   female teacher beat male teacher.

शिक्षिका ने लात-घूंसों से दिया अश्लील मैसेज का जवाब

Mon, 16 Mar 2015 02:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Mar 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
female teacher beat male teacher.

देहरादून में एक शिक्षिका ने अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। घायल शिक्षक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाते हुए एक शिक्षिका ने परिजनों के साथ शिक्षक नेता की जमकर धुनाई कर डाली। उन्होंने शिक्षक नेता पर उसके घर के पास ही जमकर जूते और लात-घूंसे बरसा दिए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। शाम को घायल शिक्षक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षिका ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


देहरादून के एक राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात तुनवाला निवासी शिक्षक सक्रिय शिक्षक नेता भी है। एक शिक्षिका का आरोप है कि वह छह माह से उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। उसने कई बार वाट्सएप और फेसबुक पर भी मैसेज भजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से साथ पहुंची शिक्षिका

female teacher beat male teacher.

शिक्षिका ने कई बार शिक्षक नेता को इस बारे में चेतावनी भी दी, लेकिन वह शिक्षिका को ही सबक सिखाने की बात करने लगा। रविवार को शिक्षिका और उसके परिजन शिक्षक की तलाश में उसके घर के पास पहुंचे तो वह बाहर घूमता मिल गया।

उन्होंने शिक्षक को एक बार फिर ऐसी हरकत से बाज आने को कहा तो वह उलटे उन्हीं पर रौब गालिब करने लगा। इस पर शिक्षिका और उसके परिजनों ने आरोपी की धुनाई शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया। देर शाम शिक्षिका और उसके परिजनों ने रायपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। रायपुर एसओ अबुल कलाम ने बताया कि  शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कारण जाने बिना लोगों ने भी किया हाथ साफ
शिक्षिका और उसके परिजनों ने शिक्षक को इसलिए पीटा क्योंकि वह अश्लील मैसेज भेज रहा था। लेकिन, इस दौरान वहां से गुजरते लोगों ने भी बिना कारण जाने शिक्षक पर हाथ साफ कर दिया। पिटाई करने के बाद कुछ ने कारण पूछा तो कुछ कारण जाने बिना ही चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed