फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fault in harish rawat voter list

...तो क्या मुख्यमंत्री जी बे-घर हैं?

Fri, 02 May 2014 10:47 AM IST
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 May 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
fault in harish rawat voter list

क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत बिना घर के हैं? जी, हां, जो भी वोटर लिस्ट देखेगा उसके जेहन में यही सवाल उठेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पत्नी रेणुका रावत का वोटर लिस्ट में मकान नंबर अंकित नहीं है। इस स्थिति में उन्हें मतदान करने से रोका जा सकता है।

वोटर लिस्ट की जिन गड़बड़ियों से प्रदेश की जनता परेशान है, मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी भी उन्हीं में से एक गड़बड़ी का शिकार हैं।

यह हाल तब हुआ है जब वोटर बनाने के अभियान में जुटे अधिकारियों ने बड़ी ही संजीदगी से उनका फार्म छह भरवाया था।

इस लिहाज से कांग्रेस की हरिद्वार प्रत्याशी रेणुका रावत भी अपना वोट नहीं डाल पाएंगी और उन्हें अपने पति का भी वोट नहीं मिल पाएगा।

आखिर कैसे दाखिल हुआ नामांकन

fault in harish rawat voter list

मुख्यमंत्री रावत और उनकी पत्नी रेणुका रावत का नाम धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र-18 के निरंजनपुर क्षेत्र के भाग संख्या-33 की वोटर लिस्ट में है। वोटर लिस्ट में इन दोनों मतदाताओं की मकान संख्या नहीं दी गई है।

एक सवाल यह भी उठ सकता है कि बिना मकान संख्या के ही प्रत्याशी रेणुका रावत का नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर ने कैसे स्वीकार कर लिया, जबकि मकान संख्या के चक्कर में कई प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी थी।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले मुख्यमंत्री रावत का नाम धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी हैं बेपरवाह

fault in harish rawat voter list

पहले सीएम का ना‌म हरिद्वार की वोटर लिस्ट में था, वहां नाम कटवाने के लिए फार्म भर दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत का माजरा का पता था।

राजीव जैन के नाम से मकान था। लेकिन इस मकान का नंबर वोटर लिस्ट में नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री की वोटर लिस्ट में इस गड़बड़ी से अधिकारी बे-परवाह हैं। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी से पूछा तो उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में करेक्शन करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed