फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father tried to sexual harassment minor daughters mother accused Rudrapur Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: 'बेटियों से देह व्यापार कराना चाहता है...दुष्कर्म की कोशिश भी की' पति की काली करतूतों का खुलासा

Tue, 18 Oct 2022 07:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Oct 2022 07:50 PM IST
सार

रातभर महिला बेटियों के साथ सड़क पर घूमती रही। इसके बाद अगले दिन महिला ने कोतवाली में शिकायत की। महिला ने पति की काली करतूतों का खुलासा किया। देर रात करीब दो बजे उसका पति बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। अचानक बेटियों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Father tried to sexual harassment minor daughters mother accused Rudrapur Uttarakhand news in hindi
पति की काली करतूतों से परेशान हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक पिता पर दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़ित बच्चियों की मां ने आरोपी पति पर बेटियों को देह व्यापार में धकेलने का भी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल में नौकरी करती है जबकि उसका पति बेरोजगार है।

विज्ञापन


महिला के चार बच्चे हैं जिसमें 12 वर्षीय व 14 वर्षीय दो बेटियां है। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटियों के साथ मारपीट करता है और उन्हें देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाता है। महिला ने बताया कि रविवार रात को घर में सभी लोग सो रहे थे। आरोप है कि देर रात करीब दो बजे उसका पति बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन


अचानक बेटियों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान महिला ने देखा कि पति हाथ में चाकू लिए है। उसने पति का विरोध किया तो आरोपी पति ने महिला और बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और तीनों को घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बेटियों के साथ सड़क पर घूमती रही
रातभर महिला बेटियों के साथ सड़क पर घूमती रही। इसके बाद अगले दिन महिला ने कोतवाली में शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/511 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Helicopter Crash: केदारनाथ में अब तक हो चुके सात हादसे, पहले भी घना कोहरा बना था 20 जवानों की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed