फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Father sexually assault Five years old daughter police arrested him 

पिता ने 5 साल की बेटी से किया दुराचार, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि अब जिंदगीभर भुगतेगा

Thu, 10 Jan 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Father sexually assault Five years old daughter police arrested him 

पत्नी को जब अपने पति की इस हैवानियत का पता लगा तो उसने बेटी का साथ दिया और ऐसा कदम उठाया जिसे अब वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पांच साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने पिछले महीने मुकदमा दर्ज कराया था। मामला 28 दिसंबर 2018 को नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था। क्षेत्र की एक महिला श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन


वहां बाल कल्याण समिति की सदस्य उससे मिली और बातचीत की। महिला ने बताया कि वह अपने पति की हरकतों से परेशान है। आरोप लगाया कि उसका पति पांच साल की बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला इस तरह के आरोप पहले भी लगा चुकी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में पुलिस ने इन आरोपों की करीब आठ दिनों तक जांच की। प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि आरोपों की कई पहलुओं से जांच की गई।

इसके आधार पर रविवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed