बेकाबु बस से कुचलकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, दूसरे बेटे की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ जब पिता दोनों बेटों को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर मौके से फरार हो गया।
घटनाक्रम के मुताबिक गाजोवाली गांव निवासी हरीशपाल पुत्र हरस्वरूप सोमवार अपराह्न श्यामपुर स्थित श्रीराम विद्या मंदिर में पढ़ने वाले दोनों बेटों अनमोल (10) और विशेष (12 ) को स्कूल से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।
चालक सवारियों से भरी बस लेकर मौके से फरार
हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर गाजोवाली पुल के पास पहुंचने पर हरिद्वार से जा रही मुरादाबाद डिपो की तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे कुचलकर हरीश पाल और बेटे अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विशेष गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होने के साथ ही बस चालक सवारियों से भरी बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हरीशपाल और अनमोल को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशेष की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी ओर थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद फरार चालक को बस समेत हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।