फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers warning for Group Self immolation to pm modi and cm trivendra singh rawat in roorkee

रुड़की: बकाया भुगतान को लेकर किसानों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी, पीएम मोदी को भेजा पत्र

Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/झबरेड़ा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/झबरेड़ा। Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
सार

  • 12 अक्तूबर को इकबालपुर शुगर मिल के गेट पर सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी।
  • नीलामी की शर्तें बेहद कठोर होने के कारण नहीं हो पा रही चीनी की नीलामी।

विज्ञापन
Farmers warning for Group Self immolation to pm modi and cm trivendra singh rawat in roorkee
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दो साल से बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे उत्तराखंड के रुड़की में इकबालपुर शुगर मिल से जुड़े किसानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। साथ ही जल्द बकाया भुगतान की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को इकबालपुर में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का वर्ष 2017-18 और 2018-19 का लगभग 200 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है।
विज्ञापन


गन्ने का पैसा नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में स्थानीय प्रशासन ने चीनी की नीलामी प्रक्रिया तो शुरू की, लेकिन नीलामी की शर्तें बेहद कठोर होने के कारण चीनी की नीलामी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता तो नीलामी की प्रक्रिया आसान कर किसानों को भुगतान दिला सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नाराज किसानों ने बैठक में चेतावनी दी कि वे 12 अक्तूबर को इकबालपुर शुगर मिल के गेट पर सामूहिक आत्मदाह करेंगे और इसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन और शासन-प्रशासन की होगी। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पद्म सिंह भाटी, प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उदय त्यागी, प्रदेश महासचिव दिनेश वालिया, जिलाध्यक्ष चौधरी पहल सिंह पंवार, गड़वाल मंडल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, प्रदेश सलाहकार मोहम्मद अखलाक, संयोजक रामपाल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष सतीश पंवार, जिला उपाध्यक्ष महक सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed