फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmers tractor rally in delhi : uttarakhand cm says delhi violence clash unfortunate incident

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हुए उपद्रव को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- ऐसा करने वाले नहीं हो सकते किसान

Wed, 27 Jan 2021 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
farmers tractor rally in delhi : uttarakhand cm says delhi violence clash unfortunate incident
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 26 जनवरी को दिल्ली में किसान रैली के दौरान हुए उपद्रव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने वाले किसान नहीं हो सकते।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वन्दे मातरम गायन कार्यक्रम में बोल रहे थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गणतंत्र दिवस हमारे देश व हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आयाम प्रदान करेगा, इस की उन्होंने कामना की।
विज्ञापन


कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा पिछले लगभग 35 वर्षों से राष्ट्र जागरण, देश भक्ति एवं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उनके जन जागरण के कार्यक्रमों का स्वरूप भी व्यापक हो गया है। राष्ट्र जागरण से ओत-प्रोत इस प्रकार के कार्यक्रम उनकी पहचान बन गये हैं।

इस प्रकार की घटना हम सबके लिये चिंता का विषय

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के नाम पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा जो कृत्य किया गया, वह नहीं होना चाहिए था। जो किसान 26 जनवरी के पर्व पर ऐसा कदम उठाये वह किसान नहीं हो सकता। इस प्रकार की घटना हम सबके लिये चिंता का विषय है।

कहा कि जो किसान इस अराजकता फैलाने वाले उपद्रव में शामिल नहीं हुए, उन्हें वे नमन करते हैं। हमारे राज्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिये राज्य सरकार कटिबद्ध है।

दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसे हमारे किसान भाई अच्छी तरह समझ चुके हैं। इस प्रकार सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने का कोई तर्क नहीं हो सकता।

केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून पूर्णतः किसानों के हित में

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून पूर्णतः किसानों के हित में हैं, इससे किसानों की आय दोगुनी होने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के व्यापक हित लिये प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंश कपूर, खजानदास के साथ ही युद्धवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed