फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers should be made to construct polyhouses in the state: Joshi

प्रदेश में किसानों से करवाया जाए पॉलीहाउस का निर्माण : जोशी

Tue, 11 Nov 2025 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be made to construct polyhouses in the state: Joshi
- राजकीय उद्यानों में माली के 415 पदों पर भर्ती के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा, प्रदेश में पॉलीहाउस का निर्माण किसी कंपनी के बजाए किसानों से करवाए जाने के साथ ही इसकी सब्सिडी किसानों को डीबीटी के माध्यम से दी जाए।
सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक परिषद सभागार में हुई बैठक में कृषि मंत्री ने पॉलीहाउस निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने मिशन एप्पल और सेब की अति सघन बागवानी योजना के तहत किसानों के लंबित भुगतान के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि एवं उद्यान मंत्री ने कहा, दो दिन के भीतर किसानों का भौतिक सत्यापन कर लंबित भुगतान किया जाए। आपदा प्रभावित जनपद उत्तरकाशी के ए ग्रेड और बी ग्रेड के सेब काश्तकारों का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। बैठक में अधिकारियों को ड्रैगन फ्रूट नीति, कीवी और मोटे अजान की नीति का ब्लॉक स्तर तक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में महानिदेशक कृषि वंदना सिंह, अपर सचिव कृषि आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि परमाराम, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार, अपर निदेशक उद्यान रतन कुमार, बागवानी मिशन के निदेशक महेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed