फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers' Mahapanchayat in Herbertpur today

हरबर्टपुर में किसानों की महापंचायत आज, राकेश टिकैत होंगे शामिल

Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Mahapanchayat in Herbertpur today
विकासनगर। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को हरबर्टपुर में आयोजित होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापंचायत में बतौर मुख्य वक्ता किसान नेता राकेश टिकैत शामिल होंगे।
विज्ञापन

भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे से बस अड्डा ग्राउंड में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बांध प्रभावितों को ब्याज सहित अनुग्रह राशि का भुगतान और मटोगी में चारगाह की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर धरना जारी है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में भी बांध प्रभावितों का मुद्दा जोर शोर से उठाया जाएगा। कुंवर ने कहा कि महापंचायत को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बांध प्रभावित भी गांव-गांव जाकर लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में देशभर के किसान सड़कों पर हैं, लेकिन तानाशाही सरकार किसानों की सुध लेने को तैयार नहीं। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को काला कानून करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed