फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer daughter top college in Uttarakhand board result 2018

Uttarakhand board result: किसान की बेटी ने किया टॉप तो गर्व से चौड़ा हुआ पिता का सीना

Sun, 27 May 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 27 May 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
farmer daughter top college in Uttarakhand board result 2018
uk board result

राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज के इंटर कृषि वर्ग में हिमांशी ने 1000 अंकों में से 771 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिमांशी एक सीमांत किसान की बेटी है। वहीं पर अदिति ने 1000 अंकों में से 770 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके पिता फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। दोनों छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। हिमांशी और अदिति ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय इंटर कालेज भलस्वागाज में 12वीं विज्ञान वर्ग में दीक्षा प्रजापति ने 430 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीक्षा ने हाईस्कूल में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। जबकि किसान के बेटे अतुल अष्टवाल ने 10वीं में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है।
विज्ञापन

 

farmer daughter top college in Uttarakhand board result 2018
uk board result

तेज्जुपुर निवासी मुकेश प्रजापति पेशे से फोटोग्राफर हैं। कई वर्ष पहले इनका बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। इससे वह सालों तक कोमा में रहे। इससे इनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। आज उन्हीं की बेटी दीक्षा प्रजापति ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में कालेज टॉप किया है। दीक्षा ने गणित में 99 व भौतिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए हैं। बेटी की सफलता से परिवार सहित कालेज प्रबंधन खुश है।

कालेज प्रबंधक सुरेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य कुंवरपाल सिंह ने बताया कि जब तक ये बेेेटी पढ़ेगी तब तक कालेज प्रतिवर्ष उसे छात्रवृत्ति देगा। दीक्षा का कहना है वह आईएएस बनना चाहती है। दूसरी ओर क्षेत्र में बहुत कम आबादी के गांव फकरेड़ी में एक किसान के बेटे अतुल अष्टवाल ने भलस्वागाज इंटर कालेज में हाईस्कूल में 420 अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया है। पिता सुरेश अष्टवाल ने बताया कि अतुल पढ़ाई के साथ-साथ मेरे साथ खेती में हाथ बंटाता है। अतुल ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को जाता है। वह इंजीनियर बनाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed