फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fare of chardham tour reduse 10 prcent.

चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, किराया दस फीसदी घटा

Mon, 14 Mar 2016 12:43 AM IST
नवीन नौटियाल/अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 14 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
fare of chardham tour reduse 10 prcent.
चार धाम - फोटो : file photo

चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इस बार गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के जरिये जारी चारधाम यात्रा पैकेज के किराए में लगभग दस प्रतिशत कटौती का निर्णय लिया गया है। इसका सीधा फायदा देव स्थानों के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।

विज्ञापन


16 जून-2013 को आए जलप्रलय के बाद प्रभावित उत्तराखंड के पर्यटन में दर्ज गिरावट अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाई है। इसके बावजूद पर्यटन बढ़ाने और श्रद्धालुओं को कम खर्च में तीर्थ दर्शन के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आगामी चारधाम यात्रा के लिए यात्री किराया पैकेज में कटौती की है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को सहूलियत
निगम ने चारधाम यात्रा के लिए यात्री पैकेज में लगभग दस प्रतिशत किराया कटौती की है। एजीएम तुलसी सिंह बिष्ट ने बताया कि चारधाम यात्रा किराया में रियायत की मुख्य वजह आपदा के बाद उत्तराखंड में आई यात्रियों की आमद में कमी को बढ़ाना है। इससे देवभूमि में देव दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना कम हुआ किराया
2015 किराया पैकेज
ऋषिकेश- केदारनाथ-बदरीनाथ 6 दिन और 5 रात- 8 हजार 910 रुपये प्रतिव्यक्ति।
दिल्ली- केदारनाथ बदरीनाथ-दिल्ली 6 दिन और 6 रात- 12 हजार 520 रुपये प्रतिव्यक्ति।
दिल्ली-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ-दिल्ली-12 दिन और 11 रात-19 हजार 430 रुपये।
ऋषिकेश-चारधाम 10 दिन और 10 रात-14 हजार 940 रुपये।
ऋषिकेश-बदरीनाथ-ऋषिकेश 4 दिन और 4 रात भोजन के साथ-7 हजार 970 रुपये प्रतिव्यक्ति।

2016 किराया पैकेज
ऋषिकेश-केदारनाथ-बदरीनाथ 6 दिन 6 रात-8 हजार 840 रुपये प्रतिव्यक्ति।
हरिद्वार-केदारनाथ-बदरीनाथ 6 दिन और 6 रात - 6 हजार 750 रुपये।
हरिद्वार-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ 10 दिन और 10 रात - 9 हजार 90 रुपये।
ऋषिकेश-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ 10 दिन और 10 रात - 14 हजार 510 रुपये।
ऋषिकेश-बदरीनाथ 4 दिन और 4 रात भोजन के साथ- 7 हजार 980

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed