फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fans switched off outside the waiting room and OPD room in Sub District Hospital Vikasnagar, patients suffering from heat

Dehradun News: उप जिला अस्पताल विकासनगर में प्रतीक्षालय और ओपीडी कक्ष के बाहर पंखे बंद, मरीज गर्मी से बेहाल

Sun, 14 Apr 2024 04:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Fans switched off outside the waiting room and OPD room in Sub District Hospital Vikasnagar, patients suffering from heat
उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज और तीमारदार गर्मी से परेशान हैं। अस्पताल में पंखे तो लगे हैं, लेकिन इनमें से आधे से अधिक बंद पड़े हैं। पंजीकरण, दवा वितरण काउंटर व ओपीडी प्रतीक्षालय में तपती टिन के नीचे मरीज और तीमारदार बिना पंखें के बैठने को मजबूर हैं। अधिकांश ओपीडी कक्ष के बाहर गैलरी में लगे पंखें भी बंद पड़े हैं। अस्पताल परिसर स्थित अनुबंधित निजी पैथोलॉजी में सैंपल की जांच और रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को तेज धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। लैब के बाहर टिन शेड तक नहीं लगाई गई है। ओपीडी व आईपीडी के मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए केवल एक आरओ मशीन है। शनिवार को उप जिला अस्पताल विकासनगर की लाइव रिपोर्ट :
विज्ञापन




समय सुबह 11:42 बजे
अस्पताल के मुख्य द्वार से भीतर प्रवेश करते ही पंजीकरण, दवा वितरण काउंटर और दंत रोग चिकित्सा के ओपीडी के बाहर प्रतीक्षालय में कई लोग बैठे हैं। यहां दो पंखे लगे हैं, दोनों ही बंद हैं। प्रतीक्षा में कुछ मरीज और तीमारदार बैठे हैं, सभी बार-बार पसीना पोंछ रहे हैं।
विज्ञापन

समय सुबह 11:45 बजे
सामान्य रोग, बाल रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सैंपल कलेक्शन सेंटर के बाहर प्रतीक्षालय में दो पंखे बंद लगे हैं। एक जगह पंखा नहीं लगा है। मरीज और तीमारदार पसीने से तर-बतर हैं। चिकित्सकों के कक्ष में पंखे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सुबह 11:47 बजे
इमरजेंसी कक्ष के बाहर गैलरी में लगा एक पंखा चल रहा है। मरीज और तीमारदार आराम से कुर्सी पर बैठे हैं।
समय सुबह 11:49 बजे
महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर कुछ मरीज और तीमारदार बैठै हैं। ओपीडी कक्ष के बाहर बड़ा प्रतीक्षालय है। इसमें दो पंखे लगे हैं, दोनों चल रहे हैं।
समय सुबह 11:52 बजे
अस्पताल परिसर में पैथोलॉजी लैब के बाहर कुछ मरीज जांच के लिए खड़े हैं। कुछ मरीज और तीमारदार अपनी जांच रिपोर्ट भी ले रहे हैं। तेज धूप है, लैब के बाहर कोई टिन शेड नहीं लगा है। मरीज और तीमारदार धूप में खड़े-खड़े अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं।
समय सुबह 11:55 बजे
ट्राॅमा सेंटर के भवन में अल्ट्रासाउंड जांच कक्ष, हड्डी रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर प्रतीक्षालय में मरीज बैठे हैं। यहां दो पंखें है, एक बंद है। दोनों ओपीडी कक्षों के अंदर और सरकारी पैथोलॉजी लैब में पंखें चल रहे हैं।
समय दोपहर 12:00 बजे
अस्पताल परिसर में एक आरओ मशीन लगी है। आईपीडी में भर्ती मरीजों के तीमारदार अस्पताल भवन से बाहर आकर पानी भर रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीज और उनके तीमारदार भी आरओ मशीन से पानी पी रहे हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने कहा कि पंखें बंद क्यों थे इसे दिखवाया जा रहा है। अनुबंधित पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए टिन शेड या अन्य कोई व्यवस्था की जाएगी। एक और आरओ मशीन उपलब्ध होगी तो उसको तत्काल लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed