{"_id":"686d79c2d5b82fffae0889e1","slug":"fan-fell-down-with-plaster-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-734233-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्लास्टर के साथ नीचे गिरा पंखा बाल-बाल बचे छात्र व शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्लास्टर के साथ नीचे गिरा पंखा बाल-बाल बचे छात्र व शिक्षक
Wed, 09 Jul 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी में अचानक से छत का मोटा प्लास्टर पंखे के साथ नीचे गिर गया। कक्षा में पढ़ रहे आठ बच्चे व दो शिक्षक बाल-बाल बचे। अगर पंखा और प्लास्टर किसी छात्र या शिक्षक के ऊपर गिरता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है। भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में है। कालसी में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीब 17 वर्ष पुराना राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन बेहद जर्जर अवस्था में है। मंगलवार को करीब 7.30 बजे विद्यालय खुला। अध्यापक विद्यालय में अध्ययनरत आठ बच्चों को एक ही कक्षा में पढ़ा रहे थे। इसी बीच अचानक छत का प्लास्टर पंखे सहित नीचे गिर गया। पंखा और प्लास्टर नीचे गिरते ही छात्र और शिक्षक घबरा गए और कक्षा से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि छात्र और शिक्षक प्लास्टर की चपेट में नहीं आए। प्लास्टर गिरने के बाद छत के सरिए साफ नजर आ रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन लोधी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। विद्यालय को पास ही स्थित पंचायत भवन में स्थानांतरित किया गया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भवन का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में था।
विज्ञापन