फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fan and cooler will be add in candidate expenses

चुनाव में हवा खिलाना नेताजी को पड़ेगा मंहगा

Tue, 01 Apr 2014 11:25 PM IST
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 01 Apr 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
fan and cooler will be add in candidate expenses

चुनाव में कार्यकर्ताओं को खाना खिलाने का खर्च प्रत्याशियों के खाते में जुड़ने की बात तो आपने सुनी ही होगी लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्याशियों को हवा खिलाने की दर भी तय कर दी गई है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को हवा खिलाने का हिसाब प्रत्याशियों को देना होगा। पंखे की हवा का कम और कूलर की ठंडी हवा का खर्च ज्यादा होगा।

लोकसभा चुनाव के दौरान कड़क गर्मी का सीजन होगा। प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों और सभाओं में पंखे और कूलर भी खूब चलेंगे।

पंखे कूलर का रखना होगा हिसाब

fan and cooler will be add in candidate expenses

अभी तक इनका हिसाब-किताब रखने की जरूरत नहीं समझी जाती थी लेकिन अब इनका पूरा हिसाब-किताब प्रत्याशियों को रखना होगा और निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराना होगा।

पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए पंखे के बजाए कूलर चलाए तो चुनावी खर्च में ज्यादा धनराशि जुड़ेगी। प्रत्याशी जहां स्वयं इनका हिसाब देंगे वहीं निर्वाचन अधिकारी और उनके सहायक भी पंखों-कूलर पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की चाय सस्ती, समोसा महंगा

fan and cooler will be add in candidate expenses

निर्वाचन आयोग की ओर से चाय और समोसे की भी दरें तय की गई हैं। लेकिन चाय की दर हरिद्वार के बाजार से सस्ती और समोसा की दर ज्यादा है।

हरिद्वार में चाय छह रुपये से कम कहीं नहीं मिलती लेकिन निर्वाचन आयोग ने इसकी दर पांच रुपये तय की है। हरिद्वार में समोसा सात रुपये में आसानी से मिल जाता है परंतु निर्वाचन आयोग ने इसकी दर 10 रुपये तय की है।

आरामदायक कुर्सी पर बैठने का ज्यादा खर्च
सभाओं में कुर्सियों के भी रेट तय किए गए हैं। प्लास्टिक की सामान्य कुर्सी पर कार्यकर्ताओं को बैठाने के जहां छह रुपये खर्च में जुड़ेंगे, वहीं कुशन कुर्सी पर यह खर्च 10 रुपये तक चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed