फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   famous singer narendra singh new video song

फैंस का इंतजार होगा खत्म, मौत से लड़ने के बाद इस गाने के साथ होगी फेमस सिंगर की वापसी

Mon, 19 Feb 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Feb 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
famous singer narendra singh new video song
narendra singh negi

मौत से लड़ने के बाद वापसी करने वाला यह प्रसिद्ध गायक अपने नए वीडियो गीत के साथ फिर धमाल मचाने को तैयार है। गीत जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। होली की मस्ती से भरे इस गीत की शूटिंग पूरी कर ली गई है। अब गीत की एडिटिंग कर उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


पिछले साल सुप्रसिद्ध गढ़वाली लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को हार्ट अटैक के बाद कई दिन अस्पताल में गुजारने पड़े थे। उसके बाद उन्होंने मंचों पर वापसी की लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते कोई गीत नहीं गाया।
विज्ञापन


अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उनका पहला वीडियो गीत तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि अब कथगा खैल्यो एलबम के करीब सात साल बाद उनका कोई वीडियो गीत दर्शकों के बीच आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

famous singer narendra singh new video song
narendra singh negi

नरेंद्र सिंह नेगी के पुत्र कविलास नेगी ने बताया कि होली पर करीब दो साल पहले बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डा. नवीन बलूनी के अनुरोध पर 'पिचकारी छर्ररररर' गीत रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि तब यह गीत रिलीज नहीं किया गया।

अब नेगी दा का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद डा. नवीन बलूनी और विपिन बलूनी ने इस गीत का वीडियो बनाकर रिलीज करने की इच्छा जताई है। जिसके बाद गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में गीत की पूरी शूटिंग की गई है।

कविलास ने बताया कि गीत के निर्माता डा. नवीन बलूनी और विपिन बलूनी हैं जबकि अदाकारी स्थानीय लोक कलाकारों ने की है। उन्होंने बताया कि गीत की एडिटिंग की जा रही है। अगले कुछ दिनों में नेगी दा का यह गीत रिलीज कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed