फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Family three person ate poison together mother and son death in almora

परिवार के तीन लोगों ने एक साथ खाया जहर, फिर की पंखे से लटकने की कोशिश, मां-बेटे की मौत 

Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Family three person ate poison together mother and son death in almora
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ताकुला विकासखंड के चुराड़ी गांव में एक परिवार के तीन लोगों ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। इससे मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे की है। प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक कलह माना जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद तीनों ने पंखे से लटकने की भी कोशिश की थी। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान ले लिए गए हैं, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक परिवार का मुखिया चंदन सिंह बिष्ट लखनऊ में प्राइवेट संस्थान में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार देर रात चंदन सिंह लखनऊ से अल्मोड़ा पहुंचा, जहां से उसने एक कार बुक की। कार में घर का सामान (तेल आदि खाने पीने की चीजें) रखा हुआ था। चंदन सिंह रात करीब 9 से 9.30 बजे गांव में अपने घर से करीब दो सौ मीटर पहले पूर्व प्रधान से मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं से चंदन सिंह ने अपने घर फोन किया। घर से फोन नहीं उठने की बात कहकर चंदन सिंह ने कुछ सामान पूर्व प्रधान के पास रखवा दिया और कुछ सामान अपने साथ घर ले गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद चंदन सिंह दोबारा बचा हुआ सामान लेने पूर्व प्रधान के पास पहुंचा और बाकी का सामान लेकर घर चला गया। घर पहुंचने पर उसने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है।
 

वह दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा पत्नी और बेटा बेसुध थे, जबकि बेटी छटपटा रही थी। इस पर वह तुरंत पूर्व ग्राम प्रधान के पास गया और उन्हें बताया कि उसकी पत्नी गंगा देवी (39), बेटे अजय सिंह (14) और बेटी आशा (17) ने जहर खा लिया। इसके बाद गांव वाले चंदन सिंह के घर पहुंचे।

ताकुला से फार्मासिस्ट को भी बुलाया गया। इस दौरान मां और बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि बेटी आशा को तत्काल ताकुला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। मृतका गंगा देवी और अजय सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा लाया गया है। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को भी फोन किया गया लेकिन पुलिस शुक्रवार सुबह पर पहुंची। 

ताकुला चौकी प्रभारी गोविंद मेहता ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है। परिवार के मुखिया चंदन बिष्ट के घर आने और उसके पत्नी और बच्चों के जहर खाने का समय लगभग एक ही है। बताया जा रहा है कि तीनों ने जहर खाने के बाद पंखे से लटकने की भी कोशिश की।

चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायल आशा के बयान के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। चौकी प्रभारी ने बताया कि चंदन सिंह फिलहाल बेटी के साथ अस्पताल में हैं। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। 

अस्पताल में भर्ती बेटी से मिलने गया पिता
चंदन सिंह की 17 वर्षीय पुत्री आशा जिला अस्पताल में भर्ती है। गांव के पूर्व प्रधान के अनुसार शाम के समय चंदन सिंह अपनी बेटी से मिलने भी गया। चंदन सिंह का बेटा आठवीं पास था, जबकि बेटी ने इसी साल हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दी थी और वह फेल हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed