फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Families of valiant warriors of Kargil honored

कारगिल के वीर योद्धाओं के परिजनों को किया सम्मानित

Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Families of valiant warriors of Kargil honored
इंडियन ऑयल की स्मृति संध्या कार्यक्रम में मंगलवार को कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मसूरी रोड स्थित मालसी के एक होटल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर जनरल संजीव खत्री वीएसएम, जीओसी देहरादून ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर योद्धाओं के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंडियन आयल के अध्यक्ष वैद्य ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने शहीदों के परिवारों के पुनर्वास को इंडियन ऑयल की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया कि इंडियन ऑयल पहले इंडियन फिर ऑयल के मूलमंत्र के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है। कहा कि इंडियन ऑयल युद्ध के नायकों के परिवारों के लिए आजीविका का स्रोत सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। मेजर जनरल संजीव खत्री वीएसएम जीओसी देहरादून ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले सैनिकों द्वारा ऑपरेशन विजय के दौरान राष्ट्र की सेवा में किए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

इससे पूर्व नीतीश भारती ने रेत पर वीर योद्धाओं की कहानियों को उकेरते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतीश टीवी रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में क्रिकेटर युवराज सिंह और अमिताभ बच्चन की कहानियों को रेत पर उकेर चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल से कई वर्षों से जुड़े ग्राहकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडियन ऑयल से कई वर्षों से जुड़े ग्राहकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक राजकुमार दुबे, सीजीएम (आरएस) अजय गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके परिजनों को किया गया सम्मानित
वीर शहीद रामवीर सिंह, मनीष कुमार, सोरन सिंह, अमरुद्दीन, जयदीप सिंह भंडारी, गिरीश सिंह सामंत, हीरा सिंह कोटेरी, जय सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह राठी, अनिल कुमार तोमर, ओम प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, श्यामवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार यादव, रमेश चंद, राजिंदर सिंह रावत, हरीश देवड़ी, राम प्रसाद ध्यानी, कुलदीप सिंह, बृजमोहन नेगी, सुनील दत्त कांडपाल, दलवीर सिंह राणा, सतीश चंद्र सती, दिलवर सिंह, दिनेश चंद, कृष्ण बहादुर थापा, राम सिंह बोरा, दिलवर सिंह, सबाब सिंह सजवाण, हिम्मत सिंह नेगी, मेख बहादुर गुरुंग, गोविंद सिंह राणा, अरविंद सिंह, सतपाल सिंह, मनोज तलवार, पदम सिंह धामा, चमन सिंह, डबल सिंह और जबैर अहमद के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed