फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   false sirens disturbs police

चूहे बजा रहे सायरन, पुलिस परेशान

Sun, 05 Jan 2014 07:34 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 05 Jan 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
false sirens disturbs police

भारतीय स्टेट बैंक की श्रीनगर स्थित मुख्य शाखा का सायरन पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बिना वजह कई बार सायरन बज जाता है।

विज्ञापन


सायरन बजने से पुलिस कर्मी जब दौड़े-दौड़े बैंक पहुंचते हैं, तो पता चलता है कि सायरन अचानक ही बज गया था। वहीं बैंक अधिकारी सायरन बजने का कारण चूहों को बता रहे हैं।

सायरन बजने से हड़कंप
शनिवार रात को लगभग साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहर की स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का सायरन बजने से बाजार में हड़कंप मच गया।

पुलिस चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कोटियाल पुलिस कर्मियों सहित बैंक पहुंचे। जांच में पता चला कि सब कुछ ठीक है। सायरन अपने आप ही बज गया था। बैंक में पहले भी कई बार बेवजह सायरन बजता है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सायरन के बेवजह बजने से इसकी विश्वसनीयता पर फर्क पड़ता है।

चूहे काट देते हैं तार
बैंक के मैनेजर आरके गुप्ता ने कहा कि शार्ट सर्किट होने से भी सायरन बज जाता है। उन्होंने बताया कि चूहे अक्सर तार काट देते हैं, जिससे कि कई बार सायरन बज जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed