{"_id":"d5acb5c6b9c850c68f0fdd0aeefe37d4","slug":"falling-stock-market-losses-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट ने हिला दिया दून का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर मार्केट ने हिला दिया दून का बाजार
देहरादून/प्रवेश कुमारी
Updated Fri, 16 Aug 2013 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर मार्केट के शुक्रवार को धड़ाम हो जाने से प्रदेश के निवेशकों का भी सुख-चैन हराम हो गया। बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक में 769 अंकों की रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
प्रदेश में तकरीबन 6-7 लाख निवेशक हैं, जिनमें से लगभग 15-20 प्रतिशत ने अपना पैसा इंडेक्स बेस शेयरों में लगाया हुआ है। शेयर मार्केट से पल-पल आ रही सूचनाओं से उनके दिल की धड़कन बढ़ी रही।
विज्ञापन
पढें..ढूंढते रह जाओगे अब सोना...
विज्ञापन
कारोबार प्रभावित
उधर, राजधानी दून में भी यही स्थिति रही। यहां हर रोज का सौ-सवा करोड़ के बीच का कारोबार होता है। निवेशकों की संख्या तकरीबन 75 हजार से एक लाख के बीच है, जिनमें से 15 हजार से अधिक का निवेश इंडेक्स बेस शेयरों में हैं। सूचकांक की रिकार्ड गिरावट ने इनका पसीना छुड़ा दिया।
रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, हरिद्वार भी असहज
प्रदेश में राजधानी दून के बाद अगर कहीं से शेयर मार्केट में सबसे अधिक निवेश है तो वह रुद्रपुर, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले से है। शेयर मार्केट की हालत से यहां के निवेशकों का भी हाल खराब है।
पढें..शादी के सीजन में सोना बढ़ाएगा आपकी टेंशन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वतंत्रता के दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया, मार्केट पर उसका असर देखने को मिला। कारोबारियों, निवेशकों में उत्साह गायब है। रिकार्ड गिरावट से निवेशक असहज और सहमे हुए हैं।
- पंकज गुप्ता, मनसुख सिक्योरिटीज, प्रिंस चौक
पढें..बहनों को राखी के साथ चाहिए शुद्धता का 'हॉलमार्क'