{"_id":"341f974bf6826fdb44dfd29bb9a15bc1","slug":"fake-silver-coins-in-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलमार्क के साथ बिक रहे नकली सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉलमार्क के साथ बिक रहे नकली सिक्के
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलमार्किंग किसी भी जेवरात की शुद्धता का मानक है, लेकिन देहरादून में कुछ ज्वेलर इसकी मुहर लगाकर भी ग्राहकों को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
गैर लाइसेंसी लैब से मुहर
त्योहारी सीजन में दिवाली स्पेशल चांदी के सिक्कों के नाम पर वह नकली सिक्के ग्राहकों को थमा रहे हैं। वह चांदी के पाउडर को गैर लाइसेंसी लैब से मुहर लगवाकर मार्केट में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
बेहद कम दामों पर बिक रहे सिक्कों की शिकायत मिलने पर सर्राफा मंडल भी हरकत में आया है। मंडल के महासचिव सुनील मैसोन ने साफ किया है कि ऐसा करने वाले ज्वेलर की सदस्यता खत्म की जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय हॉलमार्किंग लैब वालों के मुताबिक गैर लाइसेंसी कारोबारी मुश्किल पैदा कर रहे हैं। उनकी मानें तो खरीद से पहले पांच मुहर (बीआईएस का लोगो, शुद्धता की संख्या, लैब का मार्क, हालमार्क की डेट, निर्माता का मार्क) जांच ली जाएं तो कुछ हद तक समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
कई ज्वेलरों के यहां से मार्केट रेट से सस्ते सिक्के बेचे जाने की सूचना आई थी। यह जो बिल थमा रहे हैं, वह पक्का बिल नहीं। कहीं-न-कहीं गोलमाल है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव रस्तोगी, प्रवक्ता, सर्राफा मंडल
कुछ ज्वेलर हैं, जो अब भी दिल्ली की लैब से ही हॉलमार्किंग कराते हैं। क्वालिटी जांचकर हॉलमार्किंग की मुहर तो लगाई जाती है, लेकिन पांच जरूरी मानकों से किसी-न-किसी में जरूरत हीलाहवाली होती है।
- शरद, हॉलमार्किंग लैब, पलटन बाजार
दिवाली स्पेशल हॉलमार्क सिक्कों का यह है रेट :
10 ग्राम- 550
20 ग्राम- 1100
50 ग्राम- 2750
100 ग्राम- 5500
(नोट...कीमतें सर्राफा मंडल देहरादून के अनुसार)