{"_id":"65de50c425b33bedc7049f97","slug":"fake-pistol-waved-at-moving-motorcycle-brought-to-police-station-dehradun-news-c-5-1-drn1030-359740-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चलती मोटरसाइकिल पर नकली पिस्तौल लहराकर लोगों को डरा था युवक, पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चलती मोटरसाइकिल पर नकली पिस्तौल लहराकर लोगों को डरा था युवक, पहुंचा थाने
Wed, 28 Feb 2024 12:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:46 PM IST
सार
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली थी। एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पिस्तौल लेकर लहरा रहा है। आरोपी को पकड़कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
चलती मोटरसाइकिल पर नकली पिस्तौल लहराना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने वहां लोगों को डराया और हुड़दंग मचाते हुए लोगों को परेशान किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो युवक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी का शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली थी। एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पिस्तौल लेकर लहरा रहा है। लोगों को डरा-धमका रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget: टूटी 24 साल से चली आ रही परंपरा...नई शुरुआत, जानें धामी सरकार के बजट में क्या था नया
विज्ञापन
चौकी आईएसबीटी पुलिस ने मौके पहुंचकर चंद्रबनी चोयला के पास बुलेट मोटरसाइकिल सवार आरोपी सनी पांडे निवासी चंद्रमणि चोयला भूतोवाला देहरादून को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से डमी पिस्टल बरामद की गई। बताया कि कॉटेज भरकर पिस्टल से फायर जैसी आवाज निकाली जाती है। आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।