फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake information of girlfriend kidnapping.

प्रेमिका को लेकर गया जंगल, बता दिया अपहरण!

Sat, 07 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Updated Sat, 07 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
fake information of girlfriend kidnapping.

गाजियाबाद से पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने आए एक युवक ने अपनी प्रेमिका के अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। जबकि वह खुद उसे लेकर जंगल में गया था। सूचना पर पुलिस घंटों जंगलों में खाक छानती रही। पुलिस ने युवती को बरामद कर पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

विज्ञापन


कंचन पार्क लोनी गाजियाबाद निवासी एक युवती अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को जियारत के लिए कलियर आई थी। युवती के पीछे-पीछे उसका प्रेमी भी कलियर पहुंच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दरगाह में जियारत करने के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को उसके परिजनों की आंख बचाकर जंगल में ले गया। काफी देर साथ घूमते रहे। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी खोजबीन करते हुए क्षेत्र में मुनादी भी करा दी। जब युवक को इस बात की जानकारी हुई तो वह घबरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया तो हुआ खुलासा

fake information of girlfriend kidnapping.

उसने खुद को बचाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया और बताया कि उसकी बहन का दो लोगों ने अपहरण कर लिया है। सूचना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने युवती को जंगल से बरामद कर लिया।

युवक भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की ही थी कि युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवती के बारे में जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए।

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि जो युवक उनकी बेटी का भाई बना था, वास्तव में उनका पड़ोसी है। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह युवती का प्रेमी है।

दोनों जंगल में मिलने गए थे, लेकिन देर हो जाने पर वह डर गया और अपहरण की कहानी बनाई थी। परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया और युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed