फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake IAS case, inquiry around main accused.

कर्ताधर्ता के इर्दगिर्द फर्जी IAS मामले की जांच

Sat, 04 Apr 2015 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 04 Apr 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
fake IAS case, inquiry around main accused.

फर्जी आईएएस मामले की जांच करने पहुंची विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच महिला को अकादमी में रखने के आरोपी मुख्य सूत्रधार के इर्दगिर्द घूमती रही। हालांकि, जांच टीम ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन सूत्रों का दावा है कि टीम की जांच का मुख्य बिंदु यह रहा कि किस अधिकारी की शह पर रूबी चौधरी छह माह तक अकादमी में बेरोकटोक रही।

विज्ञापन


सात घंटे चली पूछताछ
शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंची एसआईटी ने अकादमी के सुरक्षा अधिकारियों समेत कई कर्मचारियों से लगातार सात घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी प्रभारी और एसपी सीबीर्सीआईडी शाहजहां जावेद खान की अगुवाई में जांच टीम मसूरी पहुंची थी।
विज्ञापन


आईएएस अकादमी की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ के अलावा जांच टीम ने अकादमी के बाहरी हिस्से में तैनात आईटीबीपी के सुरक्षा प्रभारी से भी पूछताछ की। हालांकि, देर शाम खत्म हुई पूछताछ के बाद कई दस्तावेज साथ ले गई प्रभारी शाहजहां जावेद खान ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी में कर्फ्यू जैसा माहौल
एलबीएस अकादमी में इन दिनों अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति है। फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद मामले पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

कर्मचारी अकादमी पहुंचने के बाद दिनभर दफ्तरों से इसी आशंका में बाहर नहीं निकलते कि कहीं कोई पूछताछ शुरू न कर दे। लाइब्रेरी और कुलड़ी के रेस्टोरेंटों में अकसर दिखने वाले कर्र्मचारी अब नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, अकादमी में पसरे इस सन्नाटे से चर्चाओं का माहौल गरम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed