फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake desi liquor factory case Six including two excise inspectors suspended in Uttarakhand UdhamSingh Nagar

Uttarakhand: नकली शराब की फैक्टरी का मामला...ऊधमसिंहनगर में दो आबकारी निरीक्षक समेत छह निलंबित

Thu, 29 Jun 2023 11:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Jun 2023 11:03 PM IST
सार

आबकारी आयुक्त ने नकली अवैध देसी शराब बनाने के लिए अल्कोहल की आपूर्ति करने के आरोप में काशीपुर की मैसर्स आईजीएल का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Fake desi liquor factory case Six including two excise inspectors suspended in Uttarakhand UdhamSingh Nagar
निलंबित - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले के रोशनापुर गांव में नकली देसी शराब की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने दो आबकारी निरीक्षक व उप आबकारी निरीक्षक समेत छह लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


इन सभी पर दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है। साथ ही अवैध देसी शराब बनाने में अल्कोहल की आपूर्ति के आरोप में काशीपुर स्थित मैसर्स आईजीएल से भी तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: बहुचर्चित स्टिंग मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत को CBI का नोटिस, कोर्ट में पेश होने के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी आयुक्त के मुताबिक, नकली देसी शराब की फैक्टरी का मामला कार्यक्षेत्र में होने और दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा, प्रधान आबकारी सिपाही नितिन कुमार, आबकारी सिपाही जगवती व धर्म सिंह निलंबित हुए।

साथ ही प्रवर्तन कार्य में ढिलाई बरतने पर काशीपुर में अतिरिक्त प्रभार देख रहे आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह और ऊधमसिंह नगर के जिला प्रवर्तन में तैनात उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार को निलंबित किया गया।

आईजीएल को लाइसेंस रद करने की चेतावनी

आबकारी आयुक्त ने नकली अवैध देसी शराब बनाने के लिए अल्कोहल की आपूर्ति करने के आरोप में काशीपुर की मैसर्स आईजीएल का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है। उससे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे विधिसम्मत कार्रवाई की हिदायत दी गई है। नोटिस में मीडिया की खबरों के हवाले से कहा गया है कि आईजीएल काशीपुर में उत्पादित इथाइल अल्कोहल की आपूर्ति देश के विभिन्न स्थानों में ट्रकों से होती है। उसी तरीके से अवैध देसी शराब बनाने वालों को भी आपूर्ति की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed