फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake currency in india by nepal.

सरहद पार से आ रही जाली करेंसी

Wed, 24 Sep 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 24 Sep 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
fake currency in india by nepal.

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद जिला पुलिस जाली नोटों के सौदागरों को पकड़ नहीं सकी। पता चला है कि सरहद पार का गिरोह जाली नोटों को उत्तराखंड के बाजारों में सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में जाली नोटों के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियां डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने में जुट गई है।
विज्ञापन


18 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में जान मोहम्मद के पास से 12 हजार रुपए जाली नोट बरामद होने पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई जाली करेंसी को देश में सप्लाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सालों के दौरान देश में 2500 करोड़ रुपए भेजे गए हैं, इनमें देश-विदेश से 450 करोड़ रुपए ही जब्त किए गए हैं। काफी अर्से से नेपाल में दाऊद गिरोह के सदस्य विभिन्न कैरियर के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में जाली करेंसी सप्लाई करते हैं। नेपाल में माजिद मनिहाल, परवेज टांडा समेत कई लोगों की हत्या के बावजूद यह काला धंधा थमा नहीं है।

उत्तराखंड के रास्ते नेपाल से आती है जाली करेंसी

fake currency in india by nepal.

नेपाल से चेकिंग बढ़ने पर गिरोह के लोग गोरखपुर का रास्ता पकड़ लेते हैं। इस रास्ते पर सख्ती होने के बाद उत्तराखंड के दुरूह रास्ते से जाली नोट दिल्ली तक पहुंचाए जाते हैं। रिजर्व बैंक ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के बैंकों द्वारा भेजे गए जाली करेंसी को पकड़कर मुकदमे दर्ज कराए हैं।

दो माह पहले हल्द्वानी में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा भेजे गए 100 रुपए के चार और 500 रुपए के तीन नोटों को बरामद कर रिजर्व बैंक ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस तफ्तीश में यह पकड़ नहीं सकी कि किन लोगों ने बैंक में जाली नोट जमा किए थे।

आशंका है कि ट्रेनों के माध्यम से बांग्लादेश के कैरियर भी उत्तराखंड की तरफ आते हैं। पिछले साल हल्द्वानी पुलिस ने ट्रेन से उतरने पर दो युवकों को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।

बोले डाआईजी
नेपाल से फुटकर में जाली नोट आते रहते हैं, लेकिन किसी बडे़ गैंग के आने की सूचना नहीं मिली है। इस मामले में चेकिंग के लिए अधीनस्थों को निर्देश जारी है।
-अनंत राम चौहान, डीआईजी कुमाऊं रेंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed