परियों के पर्वत पर लग रहा है मेला, आप भी आइए
अमर उजाला, श्रीनगर
उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित परियों के पर्वत पर 15 जून से मेला लगने वाला है। आप भी यहां जा सकते हैं।
परियों के देश के नाम से मशहूर खैट पर्वत पर परंपरानुसार पर्यटक मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर 23 जून तक नौ दिनी श्रीमद्भागवत महापुराण भी होगा।
टिहरी जिले में स्थित है यह पर्वत
खैट पर्वत पर पर्यटक मेला एवं श्रीमद्भागवत कथा के संस्थापक सदस्य रहे प्रेमदत्त नौटियाल ने कहा कि इस पर्यटक मेले के माध्यम से उत्तराखंड की रमणीयता का संदेश देश भर के लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने मेले तथा भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर श्रीमदभागवत महापुराण के साथ ही परियों की झांकियां, रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
बता दें कि टिहरी जिले में 10 हजार पांच सौ फिट की ऊंचाई पर स्थित खैट पर्वत में 21 जनवरी 1983 को पहली बार पर्यटक मेला आयोजित किया जाता है, जिसे बदस्तूर किया जा रहा है।