फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Factory worker Women murder After Struggling to sexual assault in roorkee

रुड़की: फैक्ट्रीकर्मी ने दुष्कर्म का विरोध करने पर की महिला की हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव

Tue, 07 May 2019 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 May 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Factory worker Women murder After Struggling to sexual assault in roorkee
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म का विरोध करने पर फैक्ट्री के सफाई कर्मचारी ने नशे की हालत में महिला सहकर्मी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। अगले दिन सुबह परिजनों ने महिला की तलाश की तो शव फैक्ट्री के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को फैक्ट्री परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलौर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। सोमवार सुबह वह कम पर करने गई, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह फैक्ट्री के आसपास जंगल में महिला की तलाश की तो शव झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात नवनीत सिंह, मंगलौर सीओ डीएस रावत समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाए। इसी बीच सूचना मिलते ही भीम आर्मी के महक सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंच गए।

वे आरोपी की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग करने लगे। इसके बाद वे फैक्ट्री में घुसने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक फैक्ट्री गेट पर हंगामा होता रहा। बाद में भीम आर्मी कार्यकर्ता और मृतका के परिजन फैक्ट्री के अंदर पहुंचे।

इसी बीच महक सिंह की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। इसके बाद मृतका के परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों से वार्ता हुई। उधर, सूचना पाकर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी भी रुड़की एसओजी ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने फैक्ट्री में कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि एक सफाई कर्मचारी अक्सर महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने फैक्ट्री के एक कमरे से उसे हिरासत में ले लिया।

एसएसपी ने बताया कि सफाईकर्मी नीटू पुत्र मोहर सिंह ग्राम हीराहेड़ी, थाना झबरेड़ा ने पूछताछ में कबूला है कि सोमवार शाम को उसने शराब पी थी। उसे पता चला कि महिला अकेली घर जा रही है।

इस पर उसने महिला को पकड़ लिया और फैक्ट्री के पास खेत में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गमछे से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी और शव झाड़ी में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि मृतका की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसएसपी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही हो पाएगी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल के बीच करवाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती की थी। 
 

शव के साथ दुष्कर्म की चर्चा 
महिला की हत्या के बाद लोगों में चर्चा थी कि आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी नशे की हालत में था और नशे में उसने महिला के साथ पूरी दरिंदगी की है। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और कपड़े भी फटे हुए थे। हालांकि, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर ने बताया कि अभी तक की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। 

मात्र दस घंटे में किया खुलासा
पुलिस ने महिला की हत्या के बाद विरोध को देखते हुए तत्परता से काम किया। फैक्ट्री कर्मचारियों से पूछताछ के साथ फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि सोमवार को ही कर्मचारियों को वेतन भी दिया गया था। वहीं, एसएसपी ने महिला की हत्या का खुलासा करने वाली टीम को बधाई दी है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसओ झबरेड़ा कमल मोहन भंडारी, एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, एसआई सुखपाल सिंह मान, एसआई शहजाद अली, एसआई मनोज सिरोला, एसआई पुष्पेंद्र सिंह, इसरार अली, प्रभाकर, सतीश भट्ट, बलदेव, अशोक कुमार, संदीप व लाल सिंह समेत सीआईयू प्रभारी रविंद्र कुमार, देवेंद्र भारती, सुरेश रमोला, देवेंद्र ममगाईं, रविंद्र खत्री व अशोक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed