फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Facilities will increase in Gandhi Shatabdi Hospital dehradun

गांधी शताब्दी अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं, गर्भवतियों और नवजातों को मिलेगी राहत

Thu, 14 Nov 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Nov 2019 10:20 AM IST
सार

  • एचडीयू, निक्कू वार्ड और पैथोलॉजी लैब के लिए 95 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
Facilities will increase in Gandhi Shatabdi Hospital dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल में गर्भवतियों और नवजातों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में इसके लिए सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी के तहत अस्पताल में हाई डिपेेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) और नियोटल इंटेनसिव केयर यूनिट (निक्कू) भी खोले जाएंगे। पैथोलॉजी लैब भी 24 घंटे खुली रहेगी। इसके लिए शासन ने 95 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। अब अस्पताल प्रशासन इसके लिए टेंडर निकालने जा रहा है।
विज्ञापन


प्रीतम रोड स्थित गांधी शताब्दी अस्पताल में आईसीयू की सुविधा न होने पर किसी गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया जाता है। इसी तरह निक्कू वार्ड न होने पर नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर यहां से ऐसे केस महिला दून अस्पताल भेजे जाते हैं। लेकिन, महिला दून में मरीजों का दबाव अधिक होने पर वहां से कई बार गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल रेफर किया जाता है। इस परेशानी को देखते हुए शासन ने अस्पताल में चार बेड का एचडीयू (आईसीयू जैसी सुविधाओं से युक्त वार्ड) वार्ड और 12 बेड का निक्कू वार्ड के लिए प्रबंधन समिति ने क्रमश: करीब 60 लाख और पांच लाख का बजट जारी कर दिया है।


24 घंटे खुली रहेगी पैथोलॉजी

अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी लैब खुली रखने के लिए भी 30 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से नए उपकरणों की खरीद की जाएगी। उसके बाद अस्पताल स्वास्थ्य महानिदेशालय से अतिरिक्त स्टाफ की मांग करेगा।

गांधी शताब्दी अस्पताल में एचडीयू, निक्कू और 24 घंटे पैथोलॉजी खुली रखने के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। एचडीयू और निक्कू वार्ड के बनने से गंभीर हालत में गर्भवतियों और नवजातों को जरूरी न होने पर रेफर नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. बीसी रमोला, सीएमएस, गांधी शताब्दी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed