{"_id":"658b239f69570e9c34096504","slug":"facilities-regarding-drinking-water-and-sanitation-are-dehradun-news-c-5-1-drn1032-315872-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीन वर्षों में ग्राम पंचायतों को संवारने में खर्च किए 12 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीन वर्षों में ग्राम पंचायतों को संवारने में खर्च किए 12 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Iशौचालय, वाटर प्यूरीफायर, हैंडपंप, डस्टबिन आदि लगवाए जा रहे गांवों मेंI
जिला पंचायत देहरादून ग्रामीण अंचलों में पेयजल और स्वच्छता को लेकर तेजी से सुविधाएं विकसित कर रही है। जिला पंचायत ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 12 करोड़ के बजट से 401 ग्राम पंचायतों में शौचालय, वाटर प्यूरीफायर, हैंडपंप, डस्टबिन आदि लगवाए हैं।
जिला पंचायत देहरादून के वर्तमान बोर्ड का गठन दिसंबर 2019 में हुआ था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि देहरादून जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक तीन वर्षों की अवधि में करीब 12 करोड़ 67 लाख 67 हजार रुपये से ज्यादा का बजट पेयजल और स्वच्छता पर खर्च किया है। जिला पंचायत ने इस धनराशि से गांवों में शौचालय, पेयजल टैंक, पेयजल लाइन व उनकी मरम्मत, हैंडपंप, तालाब, वाटर प्यूरीफायर, सिंचाई लिफ्ट और डस्टबिन आदि सुविधाएं विकसित की हैं।
I2023-24 में लगभग चार करोड़ से हो रहा कामI
मौजूदा वित्त वर्ष में भी पंचायत की ओर से तीन करोड़ 81 लाख 60 हजार के बजट से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस बजट से गांवों में शौचालय, पेयजल टैंक, वाटर प्यूरीफायर, हैंडपंप आदि मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Iजिला पंचायत की ओर ग्राम पंचायतों के विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। गांव में आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए पंचायत बजट को पूरी गंभीरता से व्यय कर रही है। गांवों को आधुनिक और सुविधाओं से संपन्न बनाना हमारा लक्ष्य है। - मधु चौहान, जिला पंचायत देहरादून अध्यक्षI