{"_id":"87185fb687246cd906f548a2585bf54e","slug":"face-surgery-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे चली चेहरे की सर्जरी से हुआ चमत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे चली चेहरे की सर्जरी से हुआ चमत्कार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय युवक के चेहरे की सर्जरी कर चिकित्सकों ने उसे ठीक कर दिया। इस सर्जरी में करीब 14 घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन
इंदिरा बस्ती, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी विकास (21) पुत्र रोहताश करीब दो माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में उसके सिर, माथे और चेहरे की कई हड्डियां टूट गईं। उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
करीब एक माह तक विकास अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा। इसके बाद परिजनों ने उसे हरिद्वार रोड स्थित दून नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
जहां बृहस्पतिवार को ओरल सर्जन डॉ. सुमित चोपड़ा, असिस्टेंट सर्जन डॉ. जतिन, अभिनव, डॉ. गौरव, डॉ. नुपम और एनस्थेटिस्ट डॉ. उमेश जोशी ने अपनी टीम के साथ सर्जरी शुरू की। डॉ. जयंत नवानी ने बताया कि 14 घंटे की सर्जरी के बाद चेहरे के भीतरी और बाहरी हिस्से को ठीक किया गया है।
विज्ञापन