{"_id":"570ee0364f1c1b7f5e4a6f7f","slug":"eye-machine-repair-succesfully-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों के मरीजों को राहत, ठीक हुई मशीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के मरीजों को राहत, ठीक हुई मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
eye
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोतियाबिंद और आंखों की बीमारियों के मरीजों को राहत मिल गई है। लंबे समय से खराब पड़ी अस्पताल की एबी स्कैन मशीन अब ठीक हो गई है। मशीन खराब होने के चलते मोतियाबिंद समेत अन्य ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
जनवरी माह में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग की एबी स्कैन मशीन खराब बीती 24 जनवरी को खराब हो गई थी। इस मशीन का उपयोग मरीज की आंख और चश्मे के लेंस की जांच में किया जाता है। इससे आंखों के लेंस में आई खराबी और उसे ठीक करने के लिए लगने वाले लेंस की क्षमता जांची जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा आंख में ट्यूमर और पर्दे की स्थिति की जांच और अल्ट्रासाउंड में भी इसी मशीन का उपयोग किया जाता है। मशीन खराब होने के बाद व्यवस्था के तौर पर टिहरी से मशीन मंगाई गई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही यह मशीन वापस भेज दी गई। इसके चलते काफी समय तक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राजकेश तिवारी ने बताया कि मशीन ठीक होकर आ गई है। इससे अब मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था सुचारु हो गई है। उन्होंने बताया कि मशीन की मदद से ऑपरेशन में काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही मरीज को उसकी जरूरत के मुताबिक बिल्कुल सही लेंस लगाया जा सकता है।