फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eye donation Inspired by the campaign

अभियान से प्रेरित होकर किया नेत्रदान

Mon, 29 Jul 2013 04:37 PM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
ऋषिकेश/ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
 eye donation Inspired by the campaign

नेत्रदान को लेकर ‘अमर उजाला’ की मुहिम रंग ला रही है। गंगानगर के रहने वाले स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता की कार्निया से कार्नियल अंधता का दंश झेल रहे दो लोगों की अंधेरी दुनिया रोशन होगी।

विज्ञापन


स्व. गुप्ता की आखिरी इच्छा के मुताबिक उनके पुत्र दीपक गुप्ता ने पिता के नेत्र दान कर दिए थे। अभियान से प्रेरित होकर और लोग भी नेत्रदान के लिए शपथ पत्र भर रहे हैं।
विज्ञापन


नेत्रदान संबंधी ‘अमर उजाला’ के अभियान से प्रेरित दीपक गुप्ता ने शनिवार को पिता के देहांत की सूचना निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों को दी थी। विशेषज्ञों ने एक घंटे के अंदर पहुंचकर स्व. गुप्ता की कार्निया सुरक्षित कर ली। कार्निया प्रत्यारोपित करने के लिए सोमवार को कार्नियल अंधता से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए इंस्टीट्यूट बुलाया गया है। जांच के बाद जिस रोगी के लिए स्व. गुप्ता की कार्निया उचित पाई जाएगी, उसे कार्निया प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्थिव शरीर पर नहीं पड़ता फर्क
डाक्टरों का कहना है कि आंखें सुरक्षित कर लेने के बाद पार्थिव शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। व्यक्ति की आंखें लेने के बाद उनके स्थान पर प्लास्टिक की आंखें लगा दी जाती हैं। इससे मृत व्यक्ति का चेहरा उसी तरह नजर आता है। विशेषज्ञों ने बताया कि पार्थिव शरीर से पूरी आंखें लेने के बजाए सिर्फ कार्निया भी सुरक्षित की जा सकती है, लेकिन एहतियातन पूरी आंख ली जाती है। नेत्रदान महान कार्य है जो लोगों को नई जिंदगी देता है।

डाक्टरों का कहना है कि इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है।

दो हजार आता है खर्च
कार्निया के ट्रांसप्लांट में रोगी का लगभग दो हजार रुपये खर्च आता है। सात-आठ सौ रुपये पैथोलोजिकल जांचों में खर्च होते हैं। इसके अलावा दवाओं और कन्ज्युमेबिल आइटम में बाकी पैसा खर्च होता है। बीपीएल कार्ड धारक के लिए मुफ्त है।


एनआईआई चला रहा जागरूकता अभियान
निर्मल आश्रम के बैनर तले संचालित निर्मल आई इंस्टीट्यूट में अब तक 14 व्यक्तियों के कार्निया का प्रत्यारोपण हुआ है। इंस्टीट्यूट की वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनुभा अग्रवाल और कॉर्डिनेटर आत्मप्रकाश ने बताया कि संस्थान को 2012 में कॉर्निया प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार से मान्यता मिली थी। इस साल चार माह पहले कॉर्निया प्रत्यारोपण की अनुमति मिली है।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed