फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eye donation after death.

मौत के बाद भी दुनिया देखेंगी प्रदीप की आंखें

Fri, 13 Feb 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 13 Feb 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
eye donation after death.

ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप शर्मा की आंखें उनके बाद भी रोशनी देती रहेंगी। शर्मा के निधन पर परिजनों ने उनकी आंखें दान की हैं। जिससे दो लोगों की दुनिया रोशन हो सकती हैं।

विज्ञापन


शर्मा का गत दिवस निधन हो गया था। उनकी पत्नी प्रिया शर्मा ने परिजनों से विमर्श के बाद दिवंगत के नेत्रदान का निर्णय लिया। जिसकी सूचना बृजमोहन नारंग के जरिये नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष लॉयन गोपाल नारंग को दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद हिमालयन अस्पताल की नेत्र चिकित्सक डॉ. अभया और डॉ. स्नेहा टीम के साथ मौके पर पहुंची और मृतदेह से कॉर्निया प्राप्त कीं।

स्वस्थ हैं दोनों कार्निया
अस्पताल के सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं, जिन्हें आवश्यक जांच के बाद दो नेत्रहीन लोगों की आंखों में प्रत्यारोपित किया जाएगा।

नेत्रदान जागरूकता अभियान की टीम प्रमुख रामशरण चावला ने बताया कि यह नेत्रदान का 65वां सफल प्रयास है, इस कार्य में नीतू शर्मा और रजत नारंग ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed