फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extreme Rainfall Warning in uttarakhand Eight Districts Today

उत्तराखंड: आठ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, थल-मुनस्यारी मार्ग पहाड़ी दरकने से बंद

Sat, 28 Sep 2019 02:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Sep 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Extreme Rainfall Warning in uttarakhand Eight Districts Today
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही देहरादून में रिमझिम बारिश् शुरू भी हो गई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अभी अक्टूबर के पहले हफ्ते तक यही स्थिति बनी रहेगी। वहीं मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे भी बंद हो गया है। 

विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मार्ग बंद

थल-मुनस्यारी सड़क मार्ग पर पहाड़ी दरकने से रास्ता बंद हो गया है। शुक्रवार को कुछ घंटों तक वाहनों का आवागमन सुचारु रहा। दिन में एक बजे फिर से पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर सड़क पर आ गए। इससे वाहनों का संचालन ठप हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नया बस्ती में लगभग एक सौ मीटर हिस्सा संवेदनशील बना हुआ है। वहीं शनिवार को भी रास्ता अभी बंद ही है। 

यहां पर पिछले एक माह से पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। दस दिन पूर्व सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया था। पहाड़ी को काटकर नई सड़क बनानी पड़ी थी। एक बार फिर पहाड़ी के दरकने से यह स्थान संवेदनशील हो गया है। लगातार पत्थर गिरने से वाहनों के साथ ही राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed