फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   expressway in harrawala dehradun

अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन

Thu, 27 Feb 2014 11:29 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Feb 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
expressway in harrawala dehradun

शहर के बीचोबीच देहरादून स्टेशन पर उतरने वाले पर्यटकों व जाम से जूझने वाले लोगों की परेशानी अब दूर होने वाली है।

विज्ञापन


एमडीडीए ने कराई प्री-फिजिबिलिटी स्टडी
बढ़ती आबादी और जाम से निजात पाने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एमडीडीए ने प्री-फिजिबिलिटी स्टडी कराई है।

पढ़ें, फीस नहीं दी तो प्रिंसिपल ने शारीरिक संबध बनाने को कहा
विज्ञापन


हर्रावाला को बड़े स्टेशन केरूप में विकसित करने के लिए की गई जमीनी तैयारी का प्रस्तुतीकरण सचिवालय में मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, गुलदार की खाल पर घेरे में विधायक और उनकी पत्नी

रेल मंत्रालय के पीपीपी मॉडल के तहत नये रेलवे स्टेशन का निर्माण निजी क्षेत्र की सहभागिता से कराने का प्रस्ताव है। रेलवे अधिकारियों के साथ इस बारे में बैठक कर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।


शहर की भीड़ होगी कम
जिस पर बाद में केन्द्रीय रेल मंत्रालय की मंजूरी भी लेनी होगी। यूडेक (उत्तराखण्ड इंफ्रास्ट्रक्कर डेवलपमेंट कम्पनी लिमिटेड) द्वारा कराये गये अध्ययन के अनुसार रेलवे स्टेशन हर्रावाला शिफ्ट करने से शहर की भीड़ कम होगी।

पढ़ें, हरक सिंह ने दिया था सरकारी वकील बनाने का झांसा

साथ ही कनेक्टिविटी बेहतर होगी। शहर के बाहरी हिस्सों का विकास होगा। देहरादून से हर्रावाला तक की वर्तमान रेल लाइन पर ही एक्सप्रेस वे बनाने का प्रस्ताव है। इससे 10 मिनट में देहरादून शहर में प्रवेश हो सकेगा।

रेलवे प्लेटफार्म बढ़ाने की गुंजाइश नहीं
वहीं इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि क्या लोकल ट्रेनों का आवागमन जारी रह सकता है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने बताया कि देहरादून में रेलवे प्लेटफार्म बढ़ाने की गुंजाइश नहीं है।

पढ़ें, 'मोदी की चाय' से कोई मालामाल तो कोई बेहाल

इस वजह से ट्रेनों की संख्या भी नहीं बढ़ रही हैं। जो ट्रेन आती है, उन्हें 6 रेलवे क्रासिंग या समपार से गुजरना होता है।

इससे ट्रैफिक जाम होता है। उन्होंने बताया कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का जो नया डिजायन तैयार किया गया है उसमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed