{"_id":"6532c9b4cc40c32441079b14","slug":"expressed-displeasure-over-non-investigation-into-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-270985-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कृषि भूमि की जांच न होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कृषि भूमि की जांच न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
Iमुख्य सचिव ने शिकायत पर दिए थे जांच के आदेशI
जन संघर्ष मोर्चा ने कृषि भूमि को औद्योगिक आस्थान के रूप में बिना अनुमति प्रयुक्त किए जाने के मामले की जांच न होने पर नाराजगी जताई है।
जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शंकरपुर- हुकूमतपुर स्थित सारा इंडस्ट्रियल एस्टेट के आसपास सैकड़ों बीघा कृषि भूमि को औद्योगिक आस्थान के रूप में बिना अनुमति प्रयुक्त किए जाने की जांच की मांग को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा था।
औद्योगिक विकास विभाग ने 8 अगस्त 2023 को प्रबंध निदेशक सिडकुल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जब मोर्चा ने कार्रवाई को लेकर सिडकुल से सूचना मांगी तो सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। जिस पर मोर्चा ने विभागीय अपीलीय अधिकारी नरेश कोरंगा के समक्ष अपील योजित की। जिस पर अपीलीय अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक सूचना अधिकारी को भविष्य के लिए सचेत किया है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि अभी तक जांच नहीं कराई गई है, या फिर दोषियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सही तरीके से जांच होने पर एक बड़े घोटाले का खुलासा होगा।