फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Explore the possibility of expanding parking area in Gaurikund, Sonprayag: CS

गौरीकुंड, सोनप्रयाग में पार्किंग के लिए क्षेत्र विस्तार की संभावना को तलाशे : सीएस

Wed, 31 Dec 2025 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Explore the possibility of expanding parking area in Gaurikund, Sonprayag: CS
- केदारनाथ पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि केदारनाथ रोपवे संचालित होने के बाद केदारनाथ मंदिर परिसर, गौरीकुंड, सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। जिसके मद्देनजर अभी से तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। केदारनाथ मंदिर परिसर क्षेत्र विस्तार और गौरीकुंड, सोनप्रयाग में पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं को तलाश करें।
सीएस ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा सुगम व व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ में यात्रा मार्ग और दर्शन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को पहचान कर निराकरण किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

----------
श्रद्धालुओं के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था करें
मुख्य सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन टोकन देते समय मंदिर में अभी किस नंबर का दर्शन चल रहा है, इसकी जानकारी डिस्प्ले पर मिलनी चाहिए। इस बार चारधाम यात्रा के लिए इसकी अनिवार्य रूप से व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टोकन लेते समय श्रद्धालु को दर्शन में लगने वाला संभावित समय भी बताया जाना चाहिए। उन्होंने व्हील चेयर और चलने में अक्षम श्रद्धालुओं के लिए गोल्फ कार्ट एवं ऑल टेरेन व्हीकल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
क्यूआर कोड आधारित सूचना पटल की व्यवस्था
सीएस ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जानकारियां प्राप्त हो इसके लिए विभिन्न प्रकार की सूचना, जानकारियों के लिए जगह-जगह साइनेज और क्यूआर कोड आधारित सूचना पटल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों के लिए सर्टिफाइड गाइड व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पर्यटन विभाग कार्य योजना तैयार करे। इस अवसर पर सचिव डॉ. वी. षणमुगम, धीराज सिंह गर्ब्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed