फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   expiry sweets on holi

होली पर मिलावटी मावे से बचना है तो खोल लें आंखें

Tue, 11 Mar 2014 11:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Mar 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
expiry sweets on holi

होली नजदीक है तो अधिकारियों को जैसे होश आ गया है। त्योहार को नजदीक देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सोमवार को राजधानी देहरादून के हनुमान चौक पर छापेमारी की।

विज्ञापन


एक्सपायरी चेक की गई
मावे, मक्खन के कुल सात सैंपल भरे गए। मावे के अनिल मावा भंडार से दो, जबकि गोपाल डेयरी से एक सैंपल भरा गया। चौक स्थित तिलाराम एंड संस से मक्खन के चार नमूने लिए गए।
विज्ञापन


तकरीबन ढाई घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान हनुमान चौक की लगभग 15 दुकानों पर खाद्य सामग्री की एक्सपायरी चेक की गई।

जिला अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसए) अनोज कुमार थपलियाल के अनुसार किसी भी जगह से एक्सपायरी तिथि का सामान नहीं मिला।

इसके अलावा दुकानदारों को साफ-सफाई संबंधी निर्देश भी दिए गए। भरे गए नमूनों को सीलबंद कर रूद्रपुर स्थित जांच लैब के लिए रवाना किया जा रहा है।

पांच दिन पहले सैंपलिंग, कैसे रुकेगी मिलावट
होली आने वाली 16-17 मार्च की है। मोटे तौर पर महज पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में नमूने भरा जाना भी रवायती कदम है और कार्रवाई पर सवाल खड़ा करता है।

मिलावट पर इससे लगाम संभव नहीं। जिन नमूनों को भरा गया है, उनकी रिपोर्ट के लिए अधिनियम में ही 14 दिन का समय तय किया गया है। साफ है कि होली तब तक बीत चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने ट्रैक रिकार्ड को रखा जा रहा ध्यान में
मावे की जिन दुकानों पर नजर है, उनमें से कई ऐसी हैं, जहां से पहले भी सैंपल लिए गए हैं और फेल हो चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान व्यापारियों के पुराने ट्रैक रिकार्ड को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

शहर में घुसने वाले तमाम चेक प्वाइंट पर निगरानी के साथ ही मावे की स्टोरेज पर निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed