{"_id":"11e828333dee0f0ab1000213944d6304","slug":"expensive-electronics-items-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट रिव्यूः इलेक्ट्रानिक्स आइटम लगा देंगे 'करंट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट रिव्यूः इलेक्ट्रानिक्स आइटम लगा देंगे 'करंट'
अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 28 Oct 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनी के त्योहार दीपावली पर महंगाई ने रोशनी को मद्धम कर दिया है। महंगाई मुंह बाएं खड़ी है। छोटे से छोटा सामान भी लोगों की जेब काटने को तैयार है। घर सजाने से लेकर खाना-पीना सब कुछ लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई ने लोगों के माथे पर सिलवटें डाल दी हैं। दूध से लेकर मिठाइयों के दामों में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। इलेक्ट्रानिक्स आइटमों के साथ-साथ अन्य सामानों के दामों में पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 25 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
विज्ञापन
पढें, 'मोदी के खौफ से कांग्रेस ने करवाए धमाके'
औसतन 20-25 फीसदी की बढ़ोत्तरी
डॉलर के मुकाबले पर रुपये में आई गिरावट ने महंगाई को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बाजार में सभी सामान महंगा हो गया है। महंगाई के कारण लोगों को दीपावली की तैयारी करने में काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
घर में ह्वाइट वाश और पेंट आदि कराने में भी पसीने छूट रहे हैं। पेंट और लेबर सभी में पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
पढें, 'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'
दीपावली पर पर्दे, चादरें, सोफे के कवर और अन्य सजावटी सामान में भी काफी रेट बढ़ गए हैं। इन सभी सामान पर भी औसतन 20-25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वाहन और इलेक्ट्रानिक आइटम पर भी रेट बढ़े हैं।
चाइनीज लड़ियों के रेट स्थिर
दीपावली को रोशनी से जगमगाने वाली लड़ियों पर महंगाई का असर ज्यादा नहीं है। चाइनीज लड़ियों की बेचने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि चाइनीज लड़ियों के रेट करीब पिछले साल वाले ही हैं।
पढें, अंबिका सोनी का गजब सपना, सत्ता तक पहुंचायेगा भात-दाल!
बल्कि टेप वाली एईडी लड़ी के रेट में सौ रुपये की कमी आई है। पिछले साल उसका बंडल 450 रुपये में था, लेकिन इस बार यह 350 रुपये में उपलब्ध है।
गारमेंट्स पर भी असर
रेडीमेट गारमेंट्स पर महंगाई का ज्यादा ही असर दिखाई दे रहा है। बच्चों के कपड़ों पर तो 30 फीसदी से अधिक महंगाई नजर आ रही है। बड़ों के कपड़े भी कुछ कम महंगे नहीं है। बड़े कपड़ों पर भी 20 फीसदी तक रेट बढ़े हैं।
पढें, मोदी कहते रहें हमें तो शुद्घ देसी लाभ होगा: अंबिका
मिठाइयां भी हो गई महंगी
दीपावली पर मिठाई की जबरदस्त मांग रहती है। मिठाई दुकानदार पिछले कई दिनों से दीपावली के लिए मिठाइयों का स्टॉक तैयार करने में जुटे हैं। मिठाई का औसतन रेट 250 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि पिछले साल मिठाई का रेट औसतन 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम था।
पटाखे के रेट दोगुने
दीपावली पर्व पर बच्चों में पटाखों का सबसे ज्यादा क्रेज रहता है। एक पटाखा कारोबारी ने बताया कि इस बार पटाखों के रेट काफी महंगे हो गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल लगभग दोगुने रेट के पटाखे हैं।
इलेक्ट्रानिक्स आइटम के रेट
| आइटम | पिछले साल | अब |
| एलईडी (32 इंच) | 28500 | 30000 |
| वाशिंग मशीन | 15500 | 16000 |
| माइक्रोवेव | 5000 | 5700 |
| एसी स्पीलिट | 21000 | 23000 |