फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   expenses of uttarakhand ministers.

बहुत महंगा है उत्तराखंड के मंत्रीजी की चाय का 'प्याला'

Mon, 15 Jun 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
expenses of uttarakhand ministers.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत जहां सरकारी भोजन और मेहमाननवाजी पर होने वाले खर्च में कटौती की बात कर रहे हैं, वहीं प्रदेश के कुछ मंत्री केवल चाय पर ही हर माह हजारों रुपए खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन


पशुपालन मंत्री के चाय का हर माह का खर्च करीब 42 हजार रुपए है, तो स्वास्थ्य मंत्री ने भी 29 हजार रुपये हर महीने चाय पर ही खर्च किए हैं। सचिवालय प्रशासन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पशुपालन मंत्री प्रीतम सिंह का सितंबर-2014 का एक माह का चाय का खर्च 41,864.55 रुपए और अक्तूबर का 41,785.80 रुपए है।
विज्ञापन


इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी अक्तूबर में 27,395 रुपए और सितंबर में 29,286.60 रुपए की चाय पी गए। सबसे कम संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी का चाय खर्च अक्तूबर में 7842 रुपए और सितंबर का 7851 रुपए आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पर किसने कितने खर्च किए

expenses of uttarakhand ministers.

मंत्री का नाम - एक माह का चाय का खर्च
यशपाल आर्य - 15608 रुपए
हरीश दुर्गापाल - 24952 रुपए
मंत्री प्रसाद नैथानी - 27589 रुपए
इंदिरा हृदयेश - 17732 रुपए
दिनेश धनै - 29326 रुपए
दिनेश अग्रवाल - 11165 रुपए

जनता के पैसे को इस तरह से लुटाया जाना गलत है। चाय पर जब इतना खर्च हो रहा है तो खानपान एवं अन्य चीजों पर होने वाले खर्च का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। कहीं न कहीं इच्छा शक्ति का अभाव है।
- रविंद्र जुगरान, राज्य आंदोलनकारी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed