फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Expedition collected 24 kg plastic

अभियान चला एकत्र की 24 किलो प्लास्टिक

Wed, 21 Aug 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Expedition collected 24 kg plastic
देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को दो स्मार्ट स्कूलों का निरीक्षण कर प्लास्टिक वापसी अभियान शुरू किया। इस दौरान स्कूलों से 24 किलो प्लास्टिक एकत्र की गई।
विज्ञापन

अभियान के पहले चरण में स्मार्ट स्कूल में शामिल राजकीय बालिका जूनियर हाईस्कूल खुड़बुड़ा, राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एकल उपयोग प्लास्टिक और रिसाइकिल प्लास्टिक के बारे में जागरूक किया गया। सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक आज वैश्विक समस्या बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर इसे लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आगामी दो सितंबर से स्मार्ट सिटी में शामिल वार्डों में मौजूद सरकारी स्कूलों में प्लास्टिक वापसी अभियान चलाया जाएगा। दो अक्तूबर को अभियान का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दौरान स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक बीसी बिनवाल, प्रधानाचार्य सीमा, गति फाउंडेशन के संयोजक अनूप नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
स्मार्ट स्कूल का काम शुरू होते ही बढ़े छात्र
सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव से छात्रों की संख्या के बारे में पूछा। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्मार्ट स्कूल का कार्य शुरू होने के बाद से अब तक 37 छात्रों ने दाखिला लिया है। सीईओ ने बताया कि खुड़बुड़ा स्थित दोनों स्मार्ट स्कूलों के बीच प्राइमरी स्कूल को भी स्मार्ट सिटी में शामिल करने की कवायद जल्द शुरू होगी। बताया कि सभी स्वीकृत कार्यों के टेंडर कर दिए गए हैं। वहीं, 54 प्रतिशत कार्यों के वर्कआर्डर जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही काम धरातल पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed