फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   exit poll and social media

सोशल मीडिया पर एग्जिट पोल ने मारी इंट्री

Wed, 14 May 2014 08:34 PM IST
अरुणेश/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 May 2014 08:34 PM IST
विज्ञापन
exit poll and social media

लोकसभा चुनाव में सक्रिय रहे सोशल मीडिया पर अब एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर रुझान तय हो रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार किसकी बनेगी तो मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा यह एक बड़ी बहस सोशल साइट्स पर चल रही है।

वहीं राजनेता भी सोशल मीडिया की भूमिका को समझते हुए अपने ट्वीट् से अपनी मंशा बयां कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चुनाव के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे से लेकर मोदी की सरकार की कैबिनेट को लेकर लोगों की राय सामने आने लगी है।

सोशल मीडिया पर बीजेपी का कब्जा

exit poll and social media

भाजपा के चुनाव प्रचार तंत्र का अहम हिस्सा रहे सोशल मीडिया पर अब सर्वाधिक चर्चा नई सरकार पर है।

सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, ट्विटर सहित ब्लाग और चुनावी दलों की साइट्स के डाले जाने वाले अपडेट्स का विशलेषण करनी वाली सिम्पलिफाई 360 कंपनी ने मतदान तक के डाटा का अध्ययन किया है।

कंपनी के मुताबिक सोशल मीडिया साइट्स पर 52 फीसदी कब्जा भाजपा और उसके समर्थकों का रहा, जबकि कांग्रेस, आप सहित अन्य दल शेष 48 फीसदी में सिमट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड पर भी है नजर

exit poll and social media

अब मतगणना से पहले एग्जिट पोल का शुरू हुआ दौर सोशल मीडिया में बुद्धिजीवियों का सबसे हाट टापिक बना हुआ है। एग्जिट पोल में दिखाए जा रहे रूझान को अधिकांश आनलाइन यूजर्स सहमति जता रहे हैं जबकि कुछ आंकड़ों को जबरन एनडीए के पक्ष में दिखाने की बात रह रहे हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों को लेकर भी चर्चा हो रही है।

एग्जिट पोल में भले भाजपा को पांचों या चार सीटें जाती बताई जा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया में हरिद्वार और अल्मोड़ा को कांटे की टक्कर का बताया जा रहा है। एग्जिट पोल के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब 16 मई को मतगणना खत्म होने के बाद भी थमती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed